आठ परिवारों की हुई विदाई
गाज़ीपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें कुल 11 पारिवारिक विवाद प्रस्तुत किए गये।
इनमें रेनू पत्नी राजकमल प्रजापति निवासी रेलवे स्टेशन रोड थाना कोतवाली सदर की शिकायत थी कि उसके पति का अवैध संबंध पड़ोसी से है जब वह विरोध करती है तब उसके पति उसके साथ हमेशा मारपीट करते रहते हैं। इस पर पति को समझाकर विदाई कराई गई । सरिता राजभर पत्नी अखिलेश राजभर निवासी अकबरपुर थाना बहरियाबाद गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति उसकी तबीयत खराब होने के बावजूद उसका इलाज नहीं करवाते हैं, इस पर पति को समझा कर विदाई कराई गई। रीना देवी पत्नी विमल कुमार निवासी परसोतिया थाना शादियाबाद की शिकायत थी कि उसके मायके पक्ष के लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिए थे फिर भी ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे जिसके कारण हमेशा विवाद होता रहता है, इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई। पूजा शर्मा पत्नी जितेश शर्मा निवासी कोदई थाना मरदह की शिकायत थी कि उसके पति दहेज के लिए उसके साथ हमेशा मारपीट करते रहते हैं, इस पर पति को समझा कर विदाई कराई गई। निधि कुमारी पत्नी शिवम उपाध्याय निवासी पीर नगर थाना कोतवाली सदर की शिकायत थी कि उसके पति उसके साथ हमेशा मारपीट करते रहते हैं जिसके कारण परिवार में हमेशा कलह बनी रहती है। इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई दीपा कुमारी पत्नी जयप्रकाश निवासी सीताराम थाना कोतवाली सदर की शिकायत थी कि उसके पति उसके साथ शराब पीकर मारपीट करते रहते हैं, इस पर पति को समझा कर बिदाई हुई। सुमन कुमारी पत्नी रामबचन निवासी लखीमपुर कठवा मोड़ थाना नोनहरा की शिकायत थी कि उसके पति का नाजायज संबंध उसके भाभी से है, इस पर पति और भाभी को समझाकर विदाई कराई गई। वहीं सीमा पत्नी कृष्णानंद यादव निवासी देवल थाना गहमर की शिकायत थी कि उसके पति पड़ोसी के कहने पर उसके साथ मारपीट करते रहते हैं, इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई।
दो पारिवारिक विवाद कुशलता के बाद बंद कर दिये गए जबकि एक पारिवारिक विवाद में दोनों पक्ष उपस्थित नहीं हुए। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, सरिता गुप्ता, सोनिया सिंह, वीरेंद्र नाथ राम, सीओ विनीता पहल, उपनिरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी सुनीता गिरी, महिला आरक्षी रोली सिंह, रागीनी चौबे, महिला होमगार्ड शैलेश सिंह, प्रांतीय रक्षक दल कमला शर्मा आदि लोग प्रमुख रहे।
अंत में परिवार परामर्श के पूर्व सदस्य तथा गाजीपुर गौरव सम्मान से सम्मानित सरदार दर्शन सिंह जो जनपद के विभिन्न संस्थाओं एवं सरोकारों से जुटे रहे और जनपद में लगभग 50 वर्षो से सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे, उनके असामयिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।
Views: 9









