सनातनी परम्परा को जीवन्त बनाये रखने हेतु भाजपा को बनायें विजयी 

गाजीपुर । माँ काली आदर्श आई. टी. आई शिशुआपार, सादात के सभागार में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में,सनातनी परम्परा को जीवन्त बनाये रखने तथा राष्ट्र को समृद्धिशाली बनाने हेतु भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से जिताने की अपील की गयी।


     पूर्वी उत्तरप्रदेश के समन्यवक धर्म जागरण प्रचारक अभय जी ने बताया कि अगर आप सनातनी लोग भाजपा का साथ देगें तो धर्म के साथ साथ देश का भी विकास होता रहेगा तथा मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2047तक विकसित राष्ट्र बन कर विश्व का नेतृत्व करने लगेगा। जिला सह प्रचारक डॉ नागेंद्र सिंह जी ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई गयी जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी। शक्ति केंद्र समन्यवक शिशुआपार, बुढ़नपुर, सवास प्रद्युम्न राय ने बताया कि आप लोग इस लोक सभा चुनाव में स्वच्छ छवि वाले एवं शिक्षित प्रत्याशी पारस नाथ राय को अपना बहुमूल्य मत देकर भारतीय संसद में पहुंचायें जिससे जिला का अधूरा विकास पुनः शुरू हो सके। सरकार द्वारा जारी किसान सम्मान निधि, उज्वला योजना, राशन योजना आदि सुविधा मिलती रहे। सादात खंड समन्यवक ने भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय के पक्ष में वोट देने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अवकाश प्राप्त इस्पेक्टर जगधारी यादव ने बताया कि भाजपा सरकार में जो सम्मान पुलिस एवं सेना को मिलता है वह मैंने किसी सरकार में नहीं देखा। भाजपा सरकार में बिना किसी राजनैतिक दबाव के लोक हित में कार्य करने की आजादी है। उन्होने पारस राय को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर दयाशंकर यादव, अजीत यादव, घूरन राजभर, जंगी राजभर, दरोगा यादव, हरिश्चन्द्र राय, बूथ अध्यक्ष अरुण राय, नीलम कश्यप, बदामी, बेचू गुप्ता, सुभाष गुप्ता सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कालेज प्रबंधक प्रद्युम्न राय ने किया।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply