ग्राहक सेवा केन्द्रों को लूटनेवाले अन्तर जनपदीय गिरोह के तीन शातिर लूटेरे गिरफ्तार

गाजीपुर। मरदह थाना पुलिस ने जनपद के ग्राहक सेवा केन्द्रों को लूटने वाले अन्तर जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, तीन शातिर अभियुक्तों को लूट के ₹ 22000 व चोरी की दो मोटरसाईकिल व तीन अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है।
     विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव थाना मरदह को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कंसहरी मे तीन मोटरसाइकिल के साथ चार बदमाश आये हैं। उनको गांव वालों द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया परन्तु वह भाग निकले हैं। इस सूचना पर रात में ही प्रभारी निरीक्षक मरदह राजकुमार यादव मय हमराह पुलिस बल के तत्काल पहुंचकर घेराबन्दी कर कंसहरी गोआश्रय केन्द्र के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
     गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाईकिल (अपाची जो थाना धूमनगंज प्रयागराज व थाना सरपतहा जनपद जौनपुर से चोरी हुई थी)  बरामद किया गया तथा पिछले दिनो थाना नन्दगंज, थाना बिरनो, थाना गहमर स्थित ग्राहक सेवा केन्द्रों से लूट की रकम 22000/रूपया बरामद हुआ। उनके कब्जे से तीन अवैध असलहे भी बरामद हुए।
     गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल सिंह पुत्र स्व. गुलाब सिंह निवासी खानपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़,अभिषेक राम उर्फ बन्टी पुत्र वंशराज निवासी बाला सरसौली थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर तथा बृजेश कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी सरायखाना उर्फ गोविन्दपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर रहे। फरार अभियुक्त अजय यादव पुत्र सतीराम यादव निवासी पवईलाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ था। घटना मे फरार अभियुक्त एक अन्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के बिरूद्व विभिन्न जनपदों सुल्तानपुर, आजमगंढ, गाजीपुर,लखनऊ, आदि के विभिन्न थानो मे दर्जनो मुकदमें पंजीकृत हैं।
    गिरफ्तार अभियुक्तगण के बिरूद्व  अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय भेंज दिया गया।
    गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह राजुकमार यादव, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कुमार निषाद चौकी प्रभारी मटेहू, उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक, मुख्य आरक्षी रमेश चन्द्र सरोज, बृजेश कुमार यादव व आरक्षीगण महेन्द्र कुमार यादव, संदीप कुमार पाण्डेय व विजय प्रताप दूबे शामिल रहे।

Views: 98

Leave a Reply