चुनाव प्रचार के दौरान विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार     

गाजीपुर। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के. सत्यनारायण ने थाना जंगीपुर क्षेत्रातर्गत ग्राम जयंतीदासपुर का भ्रमण कर वुधवार को घटित घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इसके उपरांत उन्होंने थाना जंगीपुर क्षेत्र अंतर्गत मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की।
     बताते चलें कि जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा व समर्थकों को  जनसंपर्क से रोकने को लेकर समाज वादी पार्टी के लोगों ने गालीगलौज और विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध बुधवार को ही भाजपा प्रत्याशी के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय आदि नेताओं ने थाने में धरना दिया था। स्थिति की गम्भीरता को समझते हुए क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला ने मुकदमा पंजीकृत करने के आश्वासन पर भाजपा नेताओं ने धरना समाप्त किया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता मलसा निवासी श्रवण राम की तहरीर पर क्षेत्र के जयंतीदासपुर निवासी वीरेंद्र यादव और मुनीब यादव सहित दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और दो आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया।

Visits: 247

Leave a Reply