पंचांग व राशिफल -29 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल -29 अक्टुबर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक  सम्वत   1942
मास कार्तिक
तिथि  अष्टमी 14:04 तक
नक्षत्र  पुष्य 11:31 तक
करण  कौवाला तैतिल 14:04 तक 26:29 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार  शुक्रवार
योग शुभा 25:46 तक
सूर्योदय 06:02
सूर्यास्त 17: 17
चंद्रमा  कर्क राशि में
राहुकाल दिन 10:41 − 12:04
शुभ मुहूर्त अभिजीत दिन 11:42 − 12:26

राशिफल
मेष
परिजनों का सहयोग रहेगा।सुख सुविधा के सामानों पर धन खर्च होगा। संबंधों में निकटता बढ़ेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद हो सकता है।

वृषभ
कार्य में व्यस्तता के कारण निजी कार्य अपूर्ण रहेंगे। जल्दबाजी से बचें अन्यथा हानि की संभावना बन सकती है। विवाद से पारिवारिक तनाव बड़ा खर्च हो सकता है।

मिथुन
संतान के विवाह संबंधित समस्या आयेगी। पिता के साथ आवश्यक चर्चा होगी। पुराने धन के मिलने के योग हैं। रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायियों का समय व्यस्त रहेगा।

कर्क
कार्य हेतु नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन साथी के प्रति यथोचित व्यवहार करें। अपनी गलत  संगति को बदलें।

सिंह
आज कार्य के बीच तनाव बना रहेगा। कार्यसिद्धी के बावजूद परेशान रहेंगे। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। शत्रुओं से सवधानी बनाये रखना जरूरी है।  आज माहौल चिंतापूर्ण और तनावयुक्त रहेगा।

कन्या
आज समय.प्रतिकूल रहेगा। शीघ्रता से हानि हो सकती है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। पारिवारिक चिंता और तनाव बना रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें।

तुला
यात्रा सफल रहेगी। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। अपनी वाक्चातुर्य से लोगों को प्रभावित करेंगे। राजकीय पक्ष की बाधा दूर होगी। कीमती सामानों को अच्छे से रखें।

वृश्चिक
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से आर्थिक लाभ होगा। उन्नति के मार्ग बनेंगे। संतान के कार्य से प्रसन्नता रहेगी। अनावश्यक भय, चिंता व तनाव रहेगा।

धनु
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। आमोद प्रमोद में आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में तेजी आयेगी। किसी की अनावश्यक बातों पर ध्यान न दें। अपनों के साथ अनबन हो सकती है।

मकर
आज निवेश से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से निजी कार्य अवरुद्ध होंगे। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें,अन्यथा कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिलने के योग हैं।

कुंभ
कार्यस्थल पर कार्य अनुकूल रहेगा। अधिकारी से संबंधों में मजबूती आयेगी। वैवाहिक प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ‍अधिक होशियारी से हानि हो सकती है।

मीन
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। आपके अपने लोग ही आपके विरुद्ध षड्यंत्र में लगे हैं,उनसे सचेष्ट रहें।

Visits: 116

Leave a Reply