पंचांग व राशिफल – 28 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 28 अक्टुबर 2021
पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
ऋतु शरद
माह कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी
वार गुरुवार
नक्षत्र पुनर्वसु
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि कर्क
करण बव
योग साध्य
सूर्योदय प्रातः 06:01
सूर्यास्त संध्या 05:19
राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक
शुभ मुहूर्त अभिजीत दोपहर 11:45 से12:29 तक

राशिफल
मेष
दूसरों का सहयोग करें परन्तु अपनी खुशियों की अनदेखी से बचें। महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए  रुख लचीला रखना होगा। समय पक्ष का है। समस्याएं दूर होंगी।

वृषभ
वराजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ेगा। धन लाभ के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन
परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। वाणी नम्र बनाये रखें। शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा।संतान के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा।

कर्क
समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य से संबंधित आश्वासन मिलेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। अवरोधित कार्य परिजनों के सहयोग से पूर्ण होंगे। नम्र व्यवहार से सबके दिल में स्थान बना लेंगे।

सिंह
वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने के संयोग हैं।पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। विवादास्पद मामले बढ़ सकते हैं। निजी संबंधों में निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दाम्पत्य सुख मिलने के आसार हैं।

कन्या
आज का दिन उपयुक्त है। नए सौदे लाभदायक रहेंगे। अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। संबंध सुधारने के लिए पहल करना आवश्यक है। अपने मन की बात अपनों से कह दें,सम्पर्क बढ़ेंगा।

तुला
नई योजना के लिए समय अनुकूल है। वार्ता में नम्रता बनाये रहें, अन्यथा उत्तेजना और तनाव से बात बिगड़ सकती है। टकराव टालने की आवश्यकता है। कारोबारी विस्तार के योग हैं।

वृश्चिक
आज का दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार से लाभ मिलेगा। लाभदायी योजना में आर्थिक निवेश की योजना बनेगी। घरेलू विवाद तनाव का कारण बनेगा। शत्रुओं से सतर्क रहें।

धनु
अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार ही खर्च करें, अधिक खर्च से हालात अनियंत्रित हो सकता है। कार्य की बाधाओं से मुक्ति हेतु कड़े संघर्ष की आवश्यकता होगी। वरिष्ठों की सलाह लाभकारी है।

मकर
आज आकस्मिक यात्रा होने की सम्भावना है। धन को अनावश्यक खर्च न करें। कार्य में चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कार्य की धीमी गति उलझन पैदा कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ
आज बुद्धिजीवियों के लिए सफलता के योग हैं। व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश है। अपनों की भावनाओं का ध्यान रखें। उलझे मामले आपसी सहमति से सुलझाने की स्थिति बन सकती है।

मीन
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं, फिर भी हानि का भय बना रहेगा। बुजुर्गों को सहयोग और   सम्मान दें।कार्य की अधिकता के बीच विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं, उनसे सतर्क रहें।

Visits: 127

Leave a Reply