नृशंस ! चाकू से रेत कर मामा ने की चार वर्षिय भांजे की हत्या

गाजीपुर। कंस की याद ताजा करते हुए एक मामा ने अपनी बहन के चार वर्षीय पुत्र की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
    रोंगटे खड़ा करने वाली यह घटना गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव में घटी। मिली जानकारी के अनुसार गांव के स्व. इशरार की बेटी शबाना का निकाह दिलदारनगर क्षेत्र के मिर्चा गांव में अमजद खां के साथ हुआ था। इस समय वह अपने बच्चे दनियाल के साथ अपने मायके में रह रही थी। गुरुवार को दोपहर समय जब वह बच्चा आंगन में खेल रहा था तो उसका नशेड़ी मामा उसे कमरे में ले जाकर चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।
   यह देखकर घर में कोहराम मच गया।आननफानन में बच्चे को लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे मामा को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में ले लिया।


  

Views: 13


Leave a Reply