पंचांग व राशिफल – 22 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 22 अक्टुबर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  द्वितीया 24:31 तक
नक्षत्र  भरणी 18:56 तक
करण तैतिल गारा 11:21 तक 24:31 तक
वार  शुक्रवार
योग सिद्धि 21:33 तक
सूर्योदय 05:59 
सूर्यास्त 17:23
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल 10:41 − 12:04
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:42 − 12:27

राशिफल
मेष
आपका परिश्रम रंग लायेगा। सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। संतान की योग्यता से समाज में प्रतिष्ठित होंगे। परिवार हित में आपके निर्णय को सभी लोग स्वीकार करेंगे।

वृषभ
आर्थिक रुप से आप का निर्णय उचित रहेगा। व्यवसायिक सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा। पिता से वैचारिक मतभेद के कारण परिवार में तनाव हो सकता है।

मिथुन
कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहेगी। परिश्रम का यथोचित लाभ प्राप्त होगा। परिवार में आपकी उपयोगिता एवं कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं।

कर्क
आज कार्य आपके अनुकूल होंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर  अवरोधित कार्य पूरे होने के प्रबल योग हैं।  व्यापार अच्छा रहेगा। अधिक व्यय होने से पारिवारिक बजट बिगड़ सकता है।

सिंह
काफी समय से फंसी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यक्तिगत समस्या का हल निकलेगा। भौतिक सुविधाओं पर बड़े खर्च की सम्भावना है।

कन्या
अपने आलस्य से अपना नुकसान करेंगे। कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आय के अनुसार ही खर्च करें। कार्य योजना के अनुरुप कार्य पूर्ण नहीं होंगे। अन्य पर आश्रित रहने के स्थान पर स्वविवेक से कार्य करने की आदत डालें।

तुला
आज संतान के उन्नति से प्रसन्नता रहेगी। निजी जीवन में अनुकूलता बनायें और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। व्यापारिक अवरोध बन सकते हैं। परिवार में वैचारिक मतभेद के कारण तनाव हो सकता है।

वृश्चिक
अपने व्यवहार व कार्य करने का ढंग बदलें। कुछ नया सोचें और उसके अनुरूप कार्य को गति दें।  पुराने मित्रों, सहयोगियों से भेंट होगी। व्यवसाय में  सफलता से प्रसन्नता रहेगी। जवाबदारी के कार्यों को मनोयोग से पूरा करें।

धनु
आज अपनी प्रतिभा और अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का अवसर प्राप्त होगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचना हितकारी होगा। बुजुर्ग परिजन के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मकर
आज कार्य पूर्ण होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त नहीं हो सकेगा। यात्रा के योग हैं।  अपनी वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखने से
फायदे में रहेंगे।

कुंभ
आपकी सूझबूझ से कार्य को पूर्ण करने में सक्षम होंगे। राजनीतिक महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।

मीन
आप किसी भी काम को शुरू करने से पूर्व उस कार्य के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लें। हर काम सोच समझकर करें। कार्य में आशानुरूप लाभ होने की पूरी उम्मीद है। वाहन  संचालन में सावधानी रखें।

Visits: 113

Leave a Reply