पंचांग व राशिफल – 21 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 21 अक्टुबर 2021
पंचांग
माह आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा
नक्षत्र अश्विनी
करण बालव कौलव
योग वज्र
वार गुरुवार
सूर्योदय 05:58
सूर्यास्त 17:24
राहू काल  दोपहर 1:29 – 2:53
शुभ अभिजीत मुहूर्त –दोपहर 11:43 – 12:28

राशिफल
मेष
आज न्यायालयीय कार्यों में सफलता के योग हैं। नई योजना पर कार्य करने का उचित समय है। आज पदोन्नति के साथ आर्थिक लाभ होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सहजता और सरलता से कार्य को गति दें।  आर्थिक उन्नति होगी।

वृषभ
आज पारिवारिक वरिष्ठ जनों के सानिध्य से प्रसन्नता रहेगी। मानसिक उथल-पुथल व तनाव बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट होने के योग हैं। कार्य में आ रहे गतिरोध के बीच कार्य को धैर्य के साथ पूर्ण करें। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

मिथुन
आज पारिवारिक चिंता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनोपयोगी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख सौंदर्य में वृद्धि होगी। धार्मिक स्थल पर  जरूरतमंदों की मदद करने से मातृ पक्ष से लाभ मिलेगा।स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक है।

कर्क
परिवार के साथ वाद विवाद से बचना और अपने क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। कड़ी मेहनत और लगन से ही लक्ष्य पूर्ति होगी। सहयोगियों और वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सचेष्ट रहना हितकारी है।

सिंह
आज पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। भव्यता पर जोर के चलते खर्च और निवेश बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। आज लोगों से सराहना प्राप्त होगी। यात्रा में अनजान लोगों से सतर्क रहें।

कन्या
आज अनावश्यक विवाद से बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा रहेगी। समय, अनुशासन और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। परिजनों के साथ घूमने में समय व्यतीत होगा।

तुला
आज दिन अनुकूल है। परिश्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। कार्य प्रगति से सफलता और सहयोग के साथ लाभ की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि विवेक से लोगों का प्रभावित करेंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखना जरूरी है।

वृश्चिक
आज सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। आकस्मिक अतिरिक्त खर्च से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। अनावश्यक खर्चों पर रोक आवश्यक है।  अपनी जिम्मेदारियों को यथोचित ढंग से पूरा करेंगे।समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

धनु
आज काम की व्यस्तता के साथ खान-पान और स्वास्थ्य पर ध्यान रखना आवश्यक है। नये कार्य के आरम्भ के लिए समय अनुकूल है।आज शुभ समाचार मिलने के योग हैं। सकारात्मकता बनी रहेगी। आलस्य से बचें और कार्य में अधिक समय दें।

मकर
आज आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने और मित्रों से भेंट के योग हैं। पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धन रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि और इच्छित फल की प्राप्ति की संभावना है। आपके काम की प्रशंसा होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ
आज नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ नया करने के लिए समय उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर क्रोध करने से बचें और व्यय पर नियंत्रण रखें। यात्रा या किसी नए कार्य की शुरूआत के लिए दिन ठीक नहीं है।

मीन
आज मानसिक रूप से प्रसन्नता होगी।मित्रों व सहयोगियों का सानिध्य उत्साहित रखेगा। पार्टी पिकनिक में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। काल्पना की दुनिया से बाहर निकल कर अपने विचारों का इस्तेमाल रचनात्मक कार्यों में करें।

Visits: 115

Leave a Reply