मारपीट में हुई मृत्यु की घटना के पांच आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के बभनौलिया गांव में घटित मारपीट व मृत्यु कारित करने की घटना से संबंधित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
   बताते चलें कि यह मामूली विवाद सोलह अक्टुबर को हुआ था। विवाद का मूल कारण बच्चो के चिढाने की बात रही। जिसे लेकर मारपीट में आयी चोट के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गयी थी। पुलिस ने विधिक कारर्वाई करते हुए घटित घटना में नामजद पांच अभियुक्तों को मुखबीर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर मार- पीट में प्रयुक्त लाठी /डण्डे को बरामद कर लिया। 
      गिरफ्तार अभियुक्तों में जज प्रसाद पुत्र स्व. अदन राम उम्र-43, जयराम पुत्र स्व. अदन कुमार राम उम्र-25 वर्ष, भरत राम उर्फ प्रशान्त पुत्र श्यामबिहारी उम्र-20 वर्ष, शशि उर्फ टेनी पुत्र श्यामबिहारी उम्र 19 वर्ष तथा संदीप राम उर्फ छट्ठु पुत्र सीताराम उम्र- 27 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम-बभनौलिया थाना दिलदारनगर  जनपद गाजीपुर हैं।
     गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश पाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक चन्द्रशंकर मिश्र,उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव,आरक्षीगण जैनेन्द्र सिंह, कृष्णानंद व शत्रुन्जय यादव थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply