पंचांग व राशिफल – 20 अक्टुबर 2021


पंचांग
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा
वार बुधवार
सूर्योदय 05:58
सूर्यास्त 17:25
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मीन
करण विष्टि
योग हर्षण
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02:47 से 03:37 तक

राशिफल
मेष
आज आपका पुराना सपना पूर्ण हो सकता है। सहयोगी आपके कार्यों पर प्रश्नचिन्ह लगा सकते हैं। सच्चाई को स्वीकार करें और सद्भाव बनाये रखें। झूठ बोलने से हानि उठानी पड़ सकती है।

वृषभ
आज दिन अनुकूल होगा। अपने वाक्चातुर्य से लोगों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। अपनी जीवन शैली को समयानुसार बदलने से लाभ होगा। अपनी जिंदगी में बाहरी लोगों को प्रवेश न दें।

मिथुन
आज विवाद के योग हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। उधारी गया धन आने में देर लगेगी। कुछ लोग आप की उन्नति बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उनसे सतर्कता आवश्यक है।

कर्क
अपने कार्य को पूरा कराने के लिए सिफारिश की आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में शान्ति के लिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। ईश पूजन लाभदायक रहेगा। स्वादिष्ट भोजन के योग हैं। **

सिंह
वरिष्ठ जनों की राय से ही महत्वपूर्ण फैसले लेने में
भलाई है। आपके कड़े व्यवहार से पारिवारिक सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। किसी का भला करने के बावजूद स्थिति बिगड़ सकती है। सतर्क रहें।

कन्या
संतान के विवाह के आमंत्रण मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर खराब हो रहे यंत्रों से बचाव के लिए  यंत्रों के स्थान में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करायें। कार्यों की प्रगति वाधित हो सकती है।

तुला
भूमि संबंधित पुराने मामले सुलझने के योग हैं। समयानुसार कार्य के प्रति समर्पित रहने से ही लाभ मिलेगा।संतान की सफलता से मन प्रसन्नचित्त रहेगा। कार्य विस्तार के लिए ऋण की जरूरत होगी।

वृश्चिक
आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने के योग हैं। महापुरुषों का सानिध्य मिलेगा। पुराने तकलीफ देह लम्हों को भुला कर आगे बढ़े। दुःख का चिंतन छोड़ना ही उसकी चिकित्सा है।

धनु
आज बड़े खर्च के योग हैं। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। आज की यात्रा लाभकारी रहेगी। आत्मविश्वास बनाये रखें अन्यथा अनुचित फैसले ले सकते हैं।

मकर
जल्दबाजी से बचें और कार्य करने के लिए उचित  समय का इंतजार करें। स्वास्थ्य में सुधार के साथ वाहन सुख मिलेगा। परिवार के साथ समय बितेगा। प्रशासनिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ
आज अपने आप को अकेला महसूस करेंगे। अपनी बात को तजब्बो न मिलने से क्रोधित रहेंगे। आज आप पर आरोप लग सकते हैं। सतर्कता बनाये रखें। माता पिता से विवाद के स्थान पर शांत रहें।

मीन
समय के अनुरूप पुराने निर्णय बदलने पड़ेंगे। आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। कार्य में आयी बाधा को स्वविवेक से हटाने में सफल रहेंगे। संतान के हित के लिए कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं।

Visits: 127

Leave a Reply