पंचांग व राशिफल – 16 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 16 अक्टुबर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी
करण विष्टि – 05:47 – 17:37
योग गण्ड – 12:03 – 22:41
वार- शनिवार
सूर्योदय 05:56
सूर्यास्त 17:29
राहू काल – 9:16 – 10:41
शुभ अभिजीत मुहूर्त – 11:43 – 12:29

राशिफल
मेष
आज भाग्योदय का योग है। अपने पूरे परिश्रम से अपने कार्य में लगे, सफलता अवश्य मिलेगी।  कार्यस्थल पर यांत्रिक खराबी से बचने के लिए यंत्रों के स्थान में परिवर्तन करें दें।

वृषभ
कार्यों में सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। झूठ बोलने से बचें अन्यथा संकट में फंस सकते हैं। मन में चल रही दुबिधा से बाहर निकलें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मिथुन
समय के अनुरूप कार्य को गति दें। टालने से नुकसान होगा। शीघ्रता में लिए निर्णय प्रतिकूल होंगे। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। कार्य वृद्धि हेतु ऋण की आवश्यकता होगी।

कर्क
उचित सफलता के लिए कार्ययोजना में परिवर्तन आवश्यक है। स्वयं में अनुकूलता लायें। परिवार में विवाह की चिंता बनी रहेगी। कोई भी कार्य खुब सोच समझकर करें।

सिंह
नौकरी में परिवर्तन के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कड़ी व्यस्तता से आवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने के साथ परिजनों को भी समय देना आवश्यक है।

कन्या
आय के नए स्रोत बनेंगे। कोई बड़े कार्य करने के अवसर मिल सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। अपने कड़े व्यवहार को बदलने से लाभ मिलेगा। कार्य से सम्बंधित कर्मचारियों से विवाद की स्थिति से बचना हितकारी है।

तुला
व्यवसायिक नए कार्य मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीकी से लाभ के आसार हैं। पारिवारिक यात्रा लाभदायक हो सकती है।धर्म में आस्था रहेगी।

वृश्चिक
आज साझेदारी के कामों में लाभ होगा।दृढ़ आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। अपने मंसूबों को कार्य रुप में परिणित करने का उचित समय है। अपनी मानसिकता बदलकर लगन से कार्य में लगें।

धनु
सुदूर यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्ववर्ती आर्थिक निवेशों से लाभ होगा। किसी कार्य हेतु बखुबी विचार कर और विश्वसनीय जनों से विचार करने के बाद ही निर्णय लें। शत्रुओं से सावधान रहें।

मकर
वरिष्ठ जनों के अनुभव का लाभ लें। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना को जन सामान्य से छुपाकर रखें अन्यथा हानि हो सकता है।अपने कार्य के प्रति सचेष्ट रहें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुंभ
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने विरोधियों से सतर्क रहें। शत्रुओं से उलझने से बचें। आर्थिक लाभ के योग हैं। जोखिम के कार्यो से बचना लाभदायक रहेगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें।

मीन
व्यवसायिक उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। आत्मविश्वास बनाये रखें और फिर नयी ऊर्जा से कार्य में लग जायें।

Visits: 144

Leave a Reply