नवमी पर कन्या पूजन कर लिया आशिर्वाद

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ में शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर गुरुवार को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए, सिद्धपीठ हथियाराम के पीठाधिपति महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यतिजी महाराज के संरक्षकत्व में कन्याओं को पूजन किया गया।
     देवी रूप में पूजन की गई कन्याओं में क्षेत्रीय कन्याओं के साथ ही साथकन्या पीजी कालेज हथियाराम की सैकड़ों छात्राएं शामिल रहीं। मुख्य यजमान ने कन्याओं का पैर धोकर उन्हें आसन पर बिठाया। कन्याओं का चंदन, अक्षत से तिलक कर अंगवस्त्रम प्रदान किया। कन्याओं को भोजन ग्रहण कराकर उन्हें यथा सामर्थ्य दान-दक्षिणा प्रदान किया गया। अनत में कन्याओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उन्हें विदा किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति ने कन्या पूजन और महानवमी के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए शिष्य श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कालेज परिवार की शिक्षिकाएं, गणमान्यजन और संतगण उपस्थित रहे। दूसरी तरफ नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। घरों व देवी मंदिरों में मां भगवती के नौवें स्वरूप की आराधना की गई। पूरे जनपद में आज
चारों तरफ मां के जयकारे की गूंज रही।

Visits: 123

Leave a Reply