पंचांग व राशिफल – 14 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 14 अक्टुबर 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
माह आश्विन,
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी
वार गुरुवार
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि मकर
करण बालव
योग धृति
सूर्योदय 05:
सूर्यास्त 17:
राहुकाल -दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:45 से 12:29 तक

त्यौहार – विजयादशमी

राशिफल
मेष
आपकी लोकप्रियता से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा।  पारिवारिक सुख-शांति के योग हैं। आज मान- प्रतिष्ठा तथा लाभ होने के प्रबल योग हैं। खरीद फरोख्त के लिए समय उपयुक्त है।पुराने आर्थिक विवाद से मुक्ति मिलेगी।

वृषभ
अपने स्वास्थ्य को बनाये रखने हेतु आहार व्यवहार पर ध्याय रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखने से लाभ मिलेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण शांति रहेगी। आज का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन
आज समय अनुकूल रहेगा। पुराने अवरोधित मामलोंं में आज प्रगति होगी। कार्यों के कारण व्यस्तता बढ़ेगी। व्यस्तता के बीच परिवार को समय देना आवश्यक है।यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। खर्च बढ़ने के योग हैं।

कर्क
आज कार्य सोच के विपरीत होने से तनाव रहेगा। आज लाभ के साथ हानि के योग बन रहे हैं। स्त्री पक्ष से लाभ मिल सकता है। संतान के स्वास्थ्य में धीरे धीरे परिवर्तन होगा। व्यवहार में बदलाव आयेगा।

सिंह
आज पुराने सहयोगी मित्र से भेंट के योग हैं। आज नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। आज धनलाभ होगा। शत्रुओं से सावधान रहना हितकारी है। कार्य की अधिकता से व्यस्तता बनी रहेगी।

कन्या
आज का दिन अनुकूल रहेगा, लाभ होगा। समय की अनुकूलता को समझकर अच्छे समय का भरपूर उपयोग करें। व्यापार परिवर्तन में शीघ्रता से हानि हो सकती है। दूसरों की बातों को भी सुनें और व्यवहार कुशल बनें।

तुला
आज का दिन सामान्य है। सोच के अनुसार कार्य न होने से तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी के विचारों को तजब्बो दें अन्यथा हानि के योग बन सकते हैं।
आज व्यय होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक
आपके परिश्रम और व्यवहार से मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके वर्चस्व से दुश्मन शांत रहेंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता व मजबूती बनी रहेगी।

धनु
पुरानी चिंता से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं।पुरानी परेशानी से निजात मिलेगी। सफलता से यश और मान सम्मान में वृद्धि होगी। विदेश गमन हो सकता है। संतान के व्यवहार परेशान रहेंगे।

मकर
मानसिक कमजोरी से सोचने समझने की शक्ति कमजोर रहेगी। माता पिता व परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। विवाद से बचें और विरोधी से सतर्क रहें।

कुंभ
परिवार में बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचना हितकारी होगा और संयम से काम लें। मौन रहना लाभदायक होगा।

मीन
समय के हो रहे परिवर्तन से निराशा बनी रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव के कारण व्यवहार में कड़ापन रहेगा। दिनचर्या नियमित रखें।धैर्य बनाये रहने धन लाभ होगा। कार्य कुशलथशत आवश्यक है।

Visits: 174

Leave a Reply