अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस द्वारा पौने पांच लाख मूल्य की 90 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त अरविन्द यादव को गिरफ्तार किया गया।
     पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बीरपुर मोड़ के समीप पुलिया ग्राम भांवरकोल के पास से एक पिकप वाहन नं. यूपी 61 टी 9467 में अवैध अंग्रेजी शराब कुल 90 पेटी 8पीएम बरामद करते हुए अभियुक्त अरविन्द यादव पुत्र उदय शंकर यादव ग्राम कछुवरा थाना मरदह जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत लगभग 4,75,000 की बताई गई है। शराब बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पर आबकारी अधिनियम तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।
  गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भांवरकोल वागीश विक्रम सिंह,उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दुबे, कान्स्टेबल राजेश कुमार भारतीया व पंकज सिंह शामिल रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply