सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 154 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत आर.टी.आई. मैदान नवीन स्टेडियम में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दो मुस्लिम जोड़े सहित कुल 154 जोड़ो का सामुहिक विवाह सम्पन्न हुआ।
    कार्यक्रम का शुभारभ्भ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
   कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया। विवाह कार्यक्रम में जनपद के सभी विकास खण्डों,नगर पालिका क्षेत्रों से आये कुल 02 मुस्लिम जोडे तथा 152 हिन्दू जोडे दाम्पत्य बंधन में बंधे।     
     इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित उपस्थित अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को आर्शिवाद देते हुए उनके सुखमय भविष्य की शुभकामना दी। उन्होने कहा कि जितने जोडे़ आज विवाह के बन्धन में बंधे हैं, वे एक दूसरे का सम्मान करते हुए अपने घर के बड़े बुजुर्गाे का सम्मान कर उनका भी आशीर्वाद लें।
     धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार कन्याओं ने अपने वर को वरमाला पहनाई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत आज आर.टी.आई. मैदान नवीन स्टेडियम में 154 जोडों की शादियां विधि विधान के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें विकास खण्ड भांवरकोल क्षेत्र से 06, विकास खण्ड सादात से 01,विकास खण्ड मरदह से 18, विकास खण्ड जखनियां से 06, विकास खण्ड देवकली से 13, विकास खण्ड मुहम्मदाबाद से 07, विकास खण्ड कासिमाबाद से 30, विकास खण्ड रेवतीपुर से 01, विकास खण्ड बिरनो से 18, विकास खण्ड  सदर से 15, नगर पालिका गाजीपुर से 02, मनिहारी से 15, करण्डा से 09, भदौरा से 02, जमानियॉ से 03 तथा सैदपुर से 02 तथा विकास खण्ड बाराचवर 06 जोड़े शामिल रहे।
     जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने उपस्थित लोगों का अभिनन्दन करते हुए नव विवाहित वर-वधुओ को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि कन्या का विवाह कराने से बढ़कर अन्य कोई कार्य नहीं है। आज जो जोड़े वैवाहिक जीवन में बंधकर सात फेरे लेकर एक दूजे के लिए शपथ लिये हैं वे हमेशा एक दूसरे का सम्मान करें।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमन्द, निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओ को शासन द्वारा 51 हजार रू. की धनराशि स्वीकृत हैं जिसमें जनपद गाजीपुर के जिलाध्यक्ष द्वारा बटन दबाकर उनके खाते में कन्या को अनुदान के रूप में 35 हजार रू खाते में ई-पेमेन्ट के माध्यम से भेजा गया है। इसके साथ 10 हजार रू. का सामान दिया जाता है, 06 हजार रूपये साज सज्जा, खानपान आदि पर खर्च होता है। 
  जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सभी नवविवाहित जोड़ो को बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की तथा निरन्तर की ओर हमेश बढ़ते रहे और एक दुसरे का साथ दुःख सुख मेें मिलकर साथ रहे।
   इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के शुभ अवसर पर उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और शादी के शुभ अवासर पर बोले कि बुवा हो फुफा हो, चाचा हो, पापा हो दादा हो, मौसी हो का ये बेसिक रिश्ता है और पूरा समाज शादी पर टिका हुआ है। ये रिश्ता बहुत ही अटूट होता है यह शादी बुढ़ापे का सहारा बनता है। शादी के बाद परिवार में मन मुटाव हो जाये तो झगड़ा करना इसका उपाय नहीं है। माता-पिता से मिलकर उनके आशिर्वाद से मन मुटाव को खत्म किया जा सकता है।
    कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के ए.सी.टी. सुभाष प्रसाद ने किया। कार्यक्रम का समापन गीत प्रस्तुत कर राकेश कुमार द्वारा किया गया। 

Visits: 90

Leave a Reply