पंचांग व राशिफल – 11 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 11 अक्टुबर 2021


पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी
वार सोमवार
नक्षत्र ज्येष्ठा
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण कौलव
योग सौभाग्य
सूर्योदय 05:53
सूर्यास्त 05:34
राहुकाल प्रातः 07:30 बजे से 09 बजे तक
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 से 12:54 तक
 

राशिफल
मेष
आज मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य के ढंग में बदलाव से लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। परिवार में वरिष्ठ जन के स्वास्थ पर ध्यान दें। आत्मियता प्रकट करने का उचित समय है।

वृषभ
यथा समय अपने मन की बात प्रकट करें। यदि उसमें सच्चाई होगी तो सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। आप ऐसे लोगों से सतर्क रहें जो आपके सादगी का फायदा स्वयं उठा रहे हैं।

मिथुन
कोई भी निर्णय खुब सोच समझकर करें तभी आर्थिक लाभ संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा। अपनों के साथ मन को शांति देगा। प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है।

कर्क
भावनात्मक संबंधो में प्रगाढ़ता बनेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। अनुकूल नौकरी मिलने के आसार हैं। धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव  में बदलाव हो सकता है।

सिंह
बाहर जाने के योग हैं। आपकी उन्नति में बाधा बनी रहेगी। विद्वानों व वरिष्ठों का मार्गदर्शन लेकर ही कार्य को अंजाम दें। आपका समय अभी अनुकूल नहीं हैं।

कन्या
आजका दिन अनुकूल नहीं है। कार्य के दौरान विवाद की स्थिति से बचें। अपनों के भितरघात वालों से सतर्क रहें क्योंकि वे ही लोग ही आपकी प्रगति में बाधा हैं।अपने कार्य को ईमानदारी से करें।

तुला
आपका अनुकूल व्यवहार लोगों को पसन्द आयेगा।विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभायें।
सतर्क रहें। अनावश्यक फालतू वार्तालाप से बचें।

वृश्चिक
आज समय अनुकूल है। अवरोधित कार्यों में गति आयेगी। न्यायालयी फैसला अनुकूल हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच विकसित करें।

धनु
तकनीकी के प्रयोग से सफलता के योग हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्ति की संभावना है। किसी के उत्तर की प्रतीक्षा होगी। व्यवहार में नम्रता धारण करें।

मकर
राजनीतिक लोगों के लिए समय अनुकूल हो रहा है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। आपकी यात्रा से लाभ मिलेगा। शिक्षा के लिए ऋण लेना हो सकता है। विवाह के लिए समय उपयुक्त है।

कुंभ
आय के नए स्रोत बनेंगे। भाग्योदय और गुरु आशीर्वाद से सफलता मिलेगी। पारिवारिक खर्च में वृद्धि होगी। कार्य के दौरान कुछ लोग आप का विरोध कर सकते हैं। नए शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है।

मीन
आज परिस्थिति प्रतिकूल रहेगी। वाहन सुख का योग है। शिक्षण में रुकावट के योग हैं। आज अधीनस्थों के कार्यों से तनाव में होंगे। पारिवारिक  विवाद हो सकता है।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply