राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में चला को विधिक जागरूकता कार्यक्रम

गाजीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को विधिक सहायता/जागरूकता कार्यक्रम एवं डोर टू डोर अभियान सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेतिमपुर एवं ग्राम पंचायत सेमरा चक फैज में सम्पन्न हुआ।
         जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में ए0डी0ओ0 सदर ओमप्रकाश यादव, प्रधानाध्यापक सेमराचक विजय लक्ष्मी, ग्राम प्रधान सेमरा चक फैज गुड्डू राम की मौजूदगी में, स्थानीय लोगों के बीच कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए विस्तार से जानकारी दी गई। विधिक जानकारी के साथ ही साथ पम्फलेट/लिफ्लेट्स, हैण्डबिल वितरीत किया गया।
    इसी प्रकार, विधिक जागरूकता तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में व्यापक जागरूकता खानपुर थाना परिसर में समाधान दिवस पर व अनौनी के स्थानीय लोगों व बाजारों, दुकानदारों के बीच नारीपचदेवरा में ग्रामीणों के बीच कस्बा सैदपुर, बुढे़नाथ महादेव मंदिर परिसर में सचिव/तहसीलदार सैदपुर, थानाध्यक्ष खानपुर,  पराविधिक स्वयं सेवक गण रणजीत कुशवाहा चंदन यादव एवं कंचन मौर्या के द्वारा डोर टू डोर कैम्पेन तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में पम्फलेट/लिफलेट्स, हैण्डबिल वितरित किया गया।लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
   वहीं दुल्लहपुर थाना परिसर में समाधान दिवस कासिमाबाद थाना परिसर में समाधान दिवस पर सचिव/तहसीलदार जखनियां, थानाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल एवं पराविधिक स्वयं सेवक तथा तहसील विधिक सेवा समिति कासिमाबाद सचिव/तहसीलदार कासिमाबाद, थानाध्यक्ष कासिमाबाद, क्षेत्रीय कानूनगो व लेखपाल, पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा पम्फलेट/लिफलेट्स, हैण्डबिल बांट कर लोगों का जागरूक किया गया।
      सरकार  द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं एवं डोर टू डोर अभियान कार्यक्रम में तहसील विधिक सेवा सदर, गाजीपुर अन्तर्गत ग्राम सभा चौराबोझ में आशुतोश तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल बीएलओ ग्राम सभा चौराबोझ, ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे जिनकों सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Visits: 46

Leave a Reply