एएनएम संविदा भर्ती हेतु डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आठ अक्टुबर से

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत राज्य स्तर पर 5000 नवीन एएनएम संविदा भर्ती हेतु अभ्यर्थियों द्वारा 15 सितंबर से 30 सितंबर तक आवेदन किए गये थे।
      इसके अंतर्गत जनपद में 132 पदों के सापेक्ष 2134 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे।    
      यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह के द्वारा जारी की गई है। बताया गया है कि आवेदन में संलग्न शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों व अभिलेखों का प्रमाणिकरण (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से किया जायेगा।
     इसके लिए एएनएम संविदा के पद हेतु डॉक्यूमेंट 0100037 से 121921 तक कुल 533 प्रतिभागी 8 अक्टूबर को, 122000 से 14205 कुल 533 अभ्यर्थी 9 अक्टूबर को ,142123 से 162585 कुल 533 प्रतिभागी 11 अक्टूबर एवं 12 अक्टूबर को 162586 से 184866 तक एवं छूटे अभ्यर्थी 13 अक्टूबर को उपस्थित होंगे।
   अपने प्रपत्रों की जांच हेतु अभ्यर्थी अपने सभी प्रमाण पत्र, अनुभव जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि अभिलेखों व उनकी स्वप्रमाणित छाया प्रति के साथ निर्धारित तिथि को  मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


Views: 19


Leave a Reply