बाढ़ के पानी में डूबने से एक महिला की मौत, एक खतरे से बाहर

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के रकबा निवासी एक महिला की बेसों नदी में डूबने से आकस्मिक मौत हो गई।
     बताया गया कि पैंतालीस वर्षिया माला देवी पत्नी रामनगीना राम की बुधवार को सुबह एक  महिला फल्ली देवी पत्नी भोलाराम के साथ धान की फसल देखने के लिए खेत की ओर गयी थी।
वहां बेसो नदी में आयी बाढ़ से उसकी धान की फसल डूबी हुई थी। उसी दरम्यान दोनो महिलायें गहरे पानी में फंस गयीं और पानी में डुबने लगी। यह देखकर आसपास मौजूद गांव की महिलाएं चिल्लाने लगीं। महिलाओं के पानी में डूबने की जानकारी होते लोगों उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी मेहनत के बाद उन्होंने किसी तरह दोनों महिलाओं को पानी से बाहर निकाला। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने माला देवी को मृत घोषित कर दिया। माला देवी की मृत्यु की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी महिला फल्ली देवी खतरे से बाहर रहीं।
    पुलिस ने पंचनामा की कारर्वाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है।

Visits: 68

Leave a Reply