पंचांग व राशिफल -24 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल -24 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  तृतीया 08:31 तक
नक्षत्र  अश्विनी 08:54 तक
करण विष्टि बावा08:31 तक21:32 तक
वार  शुक्रवार
योग व्याघात 14:05 तक
सूर्योदय 05:45
सूर्यास्त 17:51
चंद्रमा  मीन राशि में
राहुकाल 10:42 − 12:12
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:48 − 12:36

राशिफल
मेष
आज परिवार का सहयोग रहेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। सुख सुविधा पर धन व्यय होगा।

वृषभ
आज व्यक्तिगत वार्ता में सफलता मिलेगी। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। मित्रों से विवाद से बचना ही लाभदायक है। व्यस्तता के कारण आवश्यक कार्य अवरुद्ध होंगे।

मिथुन
आज पूर्व योजनानुरूप कार्य न होने से तनाव रहेगा। वाहन व मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। विरोधी लोगों से सावधान रहें। आत्मविश्वास बनाये रखें तभी गलत फैसले लेने से बच सकते हैं।

कर्क
दिन अनुकूल है। नई ऊर्जा के साथ दिन का आरम्भ होगा। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर समस्या से तनाव रहेगा। पारिवारिक काम में व्यस्तता रहेगी। आज यात्रा से बचें।

सिंह
आज का दिन अनुकूल नहीं है। परेशानियों से सतर्क रहें और अच्छे समय का इंतजार करें। अपने क्रोधी और कड़े स्वभाव को त्यागें और व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें।

कन्या
आज मेहमानों के आगमन को लेकर भागदौड़ रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है।व्यापार के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में लगे रहेंगे।

तुला
पुराने अवरोधित कार्यों में तेजी रहेगी। व्यापारिक यात्रा सम्भव है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। पारिवारिक विवाद चिंता का कारण बनेंगे। अपने विचारों को उत्तम बनायें।

वृश्चिक
अपने निर्धारित कर्म को पूरा करें।भाग्य के भरोसे बैठने से लाभ नहीं होगा। पारिवारिक वातावारण खुशनुमा रहेगा। संत दर्शन व धर्म कर्म में आस्था रहेगी। व्यवहार में नम्रता बनाये रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

धनु
आज का दिन शुभदायक है। विवादों से दूर रहें।पुराने परिचितों से मुलाकात के योग हैं। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। धन निवेश से लाभ के योग हैं। परिवार के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें।

मकर
आज पुराने मामले के सुलझने के योग हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। कार्य विस्तार की योजना बनाने के लिए समय ठीक नहीं है। अपनों  से सतर्क रहें। परिवारिक विवाद को टालना ठीक रहेगा।

कुंभ
आज मानसिक शांति रहेगी। कार्य में परिवर्तन हो सकता है। व्यापारिक उन्नति रहेगी। विशिष्ट जन से  भेंट के बाद मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता के स्वास्थ के प्रति सचेष्ट रहें। स्वयं पर विश्वास रखें और दूसरों की नकल से बचें।

मीन
पुराने रुके कार्यों में प्रगति होगी। विवाह के लिए समय अनुकूल है। भवन की समस्या का समाधान होगा। अपनी आवश्यक बातें मन में रखें और दूसरों से न कहें अन्यथा हानि हो सकती है।

Visits: 133

Leave a Reply