बदले तीन थानों के प्रभारी

गाजीपुर। जनपद के तीन पुलिस निरीक्षकों के अन्य जिले में स्थानांतरण के चलते पुलिस अधीक्षक डॉ.ओम प्रकाश सिंह ने पांच निरीक्षक तथा एक उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया है।
      प्रभारी निरीक्षक थाना शादियाबाद रविंद्र भूषण मौर्य,प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह कृष्ण कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नगसर अवधेश प्रसाद सिंह के अन्य जनपद में स्थानांतरण के कारण उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है।
    नयी तैनाती के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद के पद पर अतिरिक्त निरीक्षक शादियाबाद राजेश कुमार मौर्य,प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह के पद पर मीडिया सेल के निरीक्षक वीरेंद्र कुमार तथा थानाध्यक्ष नगसर के पद पर
थाना नोनहरा के उप निरीक्षक अगम दास को नवीन तैनाती दी गयी है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply