पंचांग व राशिफल – 21 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 21 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  प्रतिपदा 29:52 तक
नक्षत्र  उत्तरभाद्रपदा 28:56 तक
करण बालवा कौवाला 17:38 तक 29:52 तक
वार मंगलवार
योग गांदा 14:24 तक
सूर्योदय 05:45
सूर्यास्त 17:55
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल  15:14 − 16:44
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:49 − 12:37

राशिफल
मेष
आज दिन अनुकूल है। धैर्य व संयम के साथ महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करें। व्यक्तिगत मामले में शीघ्र निर्णय लें। कार्य के प्रति सचेष्ट बने रहें और लोगों पर सोच समझकर विश्वास करें।

वृषभ
आज का दिन आनन्ददायक रहेगा। व्यवसाय में कार्यभार बढ़ेगा। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। मनमाने ढंग से कार्य करने से बचें। अपनी वाणी को नम्र रखें।

मिथुन
स्वयं के व्यक्तित्व व अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी व्याप्त रहेगी। कार्य की व्यस्तता से  थकान व तनाव रहेगा। वाणी पर संयम रखें। परिवार से मनमुटाव करने से बचें।

कर्क
आप का परिश्रम और ईमानदारी आपको जीवन में आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। निवेशित और बचत में वृद्धि के योग हैं। आज विवादों के हल होने के लिए समय अनुकूल है।

सिंह
आज का दिन प्रतिकूल है। परिवारिक समस्या को समय से हल करें। बुरी आदतों पर नियंत्रण करें अन्यथा आप और आपके परिजनों को अपमानित होना पड़ सकता है।

कन्या
आज का दिन अनुकूल है। कामकाज में सुधार के योग हैं। वरिष्ठजनों से संबंध मधुर होंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। मनोनुकूल समय व्यतीत होगा।

तुला
अपने कर्तव्य के प्रति सचेत रहें और अपनी मर्यादा में रहना आवश्यक है। कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव से स्थितियां बदलेंगी। कानूनी विवाद में आपको फायदा होगा।

वृश्चिक
आज व्यवसायिक अनुबंध व महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। नवीन योजनाओं से कार्य में सुधार होगा। व्यर्थ के दिखावे से बचें। रचनात्मक कार्यों का लाभ मिलेगा। धर्म कर्म में रुचि रहेगी।

धनु
नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग हैं। सोच- समझकर कार्य को पूरा करें। अनजाने में हुई गलती से हानि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। नवीन योजनाएं आरम्भ होने के योग हैं।

मकर
पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में मान सम्मान मिलेगा। कार्य में प्रगति होगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवारिक उलझनों से तनाव बढ़ेगा। भोजन पर नियंत्रण रखें।

कुंभ
आज व्यवसाय में लाभ के योग हैं। कार्य पूर्ण होने से साहस बढ़ेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। धर्म के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी।

मीन
परिवार में विशेष कार्य योजना बनेगी। खर्च पर नियंत्रण आवश्यक है। आय से अधिक खर्च से बजट बिगड़ने की सम्भावना है। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

Visits: 201

Leave a Reply