पंचांग व राशिफल – 14 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 14 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  अष्टमी 13:10 तक
नक्षत्र  ज्येष्ठा 06:58 तक
करण बावा बालवा13:10 तक 24:13 तक
वार  मंगलवार
योग आयुष्मान 27:22 तक
सूर्योदय 05:42
सूर्यास्त 18:03
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल 15:19 − 16:51
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:40





राशिफल
मेष
किसी नये कार्य की रूप रेखा बनेगी। विवाद को आपसी सहमति से दूर करना हितकर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सतर्कता बरतें। परिजनों से नोकझोंक से बचें।

वृषभ
आज कार्य की बाधा दूर होकर कार्य सिद्धि के योग बनेंगे। अपनी व्यस्तता के बावजूद अपने परिवार को भी अवश्य समय दें। अपने मान सम्मान के प्रति सचेष्ट रहें और फिजूल के कार्यों से बचें।

मिथुन
अपनी दिनचर्या में से कुछ समय धर्मकर्म में लगायें। आज संपत्ति के बड़े सौदे में लाभ होगा।  दुष्टजनों से सतर्क रहें। परिवारिक आयोजनों में बड़ी भागीदारी निभानी होगी। गलतफहमी के कारण पारिवारिक जीवन में विवाद सम्भव है।

कर्क
आज काम कम समय में पूरा करने की कोशिश सफल होगी। अनावश्यक दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचना हितकर है अन्यथा उलझ सकते हैं। आज किसी परेशान व्यक्ति की मदद करें। इज मनोरंजन का लाभ मिलेगा।

सिंह
आज दिन का आरम्भ नये संकल्पों के साथ होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होने के योग हैं। आज विवादों को टालें। धर्म कर्म में आस्था रखें। इष्ट का ध्यान करने से फायदा होगा।

कन्या
कार्य में परिश्रम का फल मिलेगा। परिवार में सामन्जस्य और सौहार्द रहेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। यथोचित व्यवहार आपके व्यक्तित्व को बुलंदियों तक पहुंचा सकता है। संत महात्मा के दर्शन होंगे।

तुला
आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। आज का दिन किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें। धन लाभ होगा।

वृश्चिक
आपके स्वविवेक, मेहनत और अनुभव से उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। सम्पति के बड़े सौदे लाभ देंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आवश्यक होने पर वरिष्ठ जनों और बुजुर्गो से राय मशविरा अवश्य लें। र

धनु
आज दिन के आरम्भ में स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपनी दिनचर्या को बदलना अच्छा रहेगा। मांगलिक आयोजनों को लेकर सतर्क रहेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। आज आपके करीबी लोग धोखा दे सकते हैं, उनसे सतर्क रहें।

मकर 
प्रयास करने पर अवरोधित धन मिल सकता है।यात्रा, निवेश व नौकरी से लाभ होगा। स्थान परिवर्तन चिंताजनक रहेगा। अपने कपड़े व रहन सहन के अतिरिक्त अपने व्यवहार को नम्र रखें।

कुंभ
लंबे समय से रुके कार्यो को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्य में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है। परिजनों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मीन
आज राजकीय पक्ष से कार्य सिद्धि होगी व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश से लाभ होगा।  न्याय पक्ष से मजबूती मिलेगी। अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करें। दूसरों की बुराई करने से बचें।

Visits: 134

Leave a Reply