रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का लहुलुहान शव
गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम वृंदावन के समीप सुबह छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर एक महिला की मौत हो गयी।
घटना की सूचना पर हुरमुजपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं जारी हैं।
बताया गया कि वृंदावन गांव के सामने रेलवे लाइन पर शनिवार की सुबह एक महिला का शव दिखाई दिया। मृत महिला की शिनाख्त निर्मला यादव 45वर्ष पत्नी आशीष यादव निवासी वृंदावन के रूप में की गयी। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह खेत की तरफ से नित्यकर्म के बाद वापस लौटते समय उसकी चप्पल ट्रैक में फंस गयी और तभी जखनियां की तरफ से वाराणसी जाने वाली छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस आ पहुंची। ट्रेन की जद में आने से निर्मला की मौत हो गयी। उधर ग्रामीणों द्वारा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
बताते चलें कि मृतका का पति आशीष यादव खेती करता हैः उसके तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। हुरमुजपुर पुलिस चौकी प्रभारी नन्दलाल कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा।
Views: 8









