अवैध देशी शराब व नाजायज गांजा संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गाँजा व 90 शीशी ब्ल्यू लाइम देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
   पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम के तहत उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह मय हमराह ने मुखबिर की सूचना पर भतौरा तिराहा के पास से अभियुक्त परमेश्वर उर्फ चीनी पुत्र छबिला चौधरी निवासी सिकरौल थाना राजपुर बक्सर बिहार को 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गाँजा व 90 शीशी ब्ल्यू लाइम देशी शराब मात्रा 180 एमएल के साथ गिरफ्तार किया। इसके सम्बन्ध में थाना पर एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेंज दिया।
   गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बारा थाना गहमर जनपद गाजीपुर तथा आरक्षीगण सुरेन्द्र कुमार मौर्या, प्रदीप यादव, अंकित सिंह तथा विनोद कुमार सिंह शामिल रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply