चुनावी रंजिश के चलते विपक्षी को मारकर किया घायल

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के चित्रकोनी निवासी तौसिफ खां पुत्र स्व.सोहराब खां ने चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही लोगों द्वारा अपने भाई जमाल खां को मारपीट कर लहुलुहान करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन किया है।
   आवेदन में उन्होंने कहा है कि कल शाम को वे अपने भाई जमाल व इमरान के साथ अपनी बाइक से दिलदार नगर से घर जा रहे थे। चुनावी रंजिश के कारण, दिलदार नगर स्टेशन के दक्षिण वारिस के मजार के पास मेरे गाँव के खुर्शिद खां व मसउद खां पुत्र सलीम खां व इरफान खां ,सलमान खां, सैफ खां पुत्र खुर्शिद खां आदि ने अपने साथियों के सहयोग से ,मेरे भाई जमाल खां को लोहे की राड से मारकर लहुलुहान कर दिया जिससे मेरे भाई का हाथ पैर टूट गया। हमने हमलावरों को रोकने का काफी प्रयास किया परन्तु व गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
   तौसिफ खां ने थानाध्यक्ष से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply