देश के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के हर वर्ग का विकास जरूरी – रामनरेश पासवान

गाजीपुर। उ. प्र. अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने कहा कि जनता की हर समस्या एवं वाद का समाधान न्यायोचित एवं शीघ्र हो यह आयोग का पूरा प्रयास है। उन्होंने कहा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का सदैव यह प्रयास रहा है कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के हर जाति,वर्ग समुदाय का समान रुप से सम्पूर्ण विकास हो। उन्होंने कहा की किसी भी राष्ट्र का विकास एक जाति वर्ग या समुदाय से नहीं हो सकता।जब तक वहां की सम्पूर्ण जनता सुखी समपन्न न हो।उन्होंने कहा की 2014 के बाद देश मे ऐसी पहली पूर्ण बहुमत की सरकार स्थापित हुई है जिसने आम जनता के दुश्वारियों को समझा है तथा लोगों के कठिन परिस्थितियों के प्रति समर्पित रुप से कार्य करते हुए 2022 तक सबको पक्का मकान उपलब्ध हो इसका सफल सारगर्भित सराहनीय कार्य किया है।
   इससे पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर रामनरेश पासवान को पार्टी पदाधिकारियों संग भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम के द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह के साथ माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
     इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि हम सबको गर्व है कि जनता की बुनियादी जरूरतों के प्रति सबके हितों को ध्यान में रखकर “सबका साथ सबका विकास” के सिद्धांतों पर राजनीति करने वाली विश्व की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी के आप सभी सदस्य हैं।
    कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। 
      इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वृजेन्द्र राय,डा मुराहू राजभर,रमेश सिंह पप्पू,शीला सोनकर, राम नरेश कुशवाहा,ओमप्रकाश राम,श्याम नरायन राम,विनोद खरवार,लालजी गोड़,राकेश यादव, संतोष कश्यप, मोती राम (प्रधान), रामराज बनवासी, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सिद्ध राम, रामधीरज शास्त्री, राजेश खरवार, पंकज सिन्हा, दीपक कुमार, नागेंद्र निगम, जगदीश प्रसाद सहित आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शैलेश कुमार राम ने किया।

Visits: 57

Leave a Reply