पंचाग व राशिफल – 02 सितम्बर 2021

पंचाग व राशिफल – 02 सितम्बर 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 06:22 तक
नक्षत्र आर्द्रा 14:50 तक
करण वणिजा विष्टि06:22 तक19:03 तक
वार  गुरुवार
योग सिद्धि 10:00 तक
सूर्योदय 05: 37
सूर्यास्त 18:16
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल 13:54 − 15:29
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:55 − 12:45

राशिफल
मेष
आज समय अनुकूल रहेगा। परिजनों के सहयोग से कार्य पूर्ण हो सकता है। जमीन सम्बंधी पुराने प्रकरण सुलझ सकते हैं।

वृषभ
आज आलस्य त्यागें और अपने अधूरे काम को पूरा करें। धन के लेन देन में सावधानी बरतें। पुराने मित्रों से भेंट के योग हैं। निवेश से लाभ होगा।

मिथुन
कार्य में नई मशीन के उपयोग लाभप्रद होगा। समय आज अपने और पराये की पहचान करायेगा।   परिवार के व्यवहार में परिवर्तन होगा। वाहन से यात्रा हो सकती है

कर्क
आप के व्यवहार से अपनों से सम्बन्ध बिगड़ेगे। किसी भी बात को कार्यरुप में परिणित करने से पूर्व उसे समझें, तभी आप सफल होंगे। न्यायायिक पक्ष प्रतिकूल रहेगा।

सिंह
समय की महत्ता को समझकर समय रहते कार्यों को पूरा करें। लम्बे समय से रुके भूमि सम्बन्धी कार्य के प्रति सचेष्ट रहें अन्यथा हानि सम्भव है। अपने परिवार को समय दें और उनकी भावनाओं को समझें।

कन्या
अपने सम्बन्धित कार्य को आत्मविश्वास के साथ पूरा करें।गलत फैसले लेने से बचें। स्वविवेक और हिम्मत से आगे बढ़ें, लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेंट होने के योग हैं।

तुला
कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार—बार खराब हो रही मशीनरी के लिए अपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा. संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

वृश्चिक
मांगलिक कार्यों में व्यय के योग हैं। अपने विरोधियों से सतर्क रहें। व्यवसाय विस्तार के योग हैं। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। अपनों से कड़ुवाहट हो सकती है।

धनु
पारिवारिक माहौल सद्भावपूर्ण रहेगा। किसी अपने के सहयोग से कार्य पूर्ण होने के योग हैं। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर
अपने कार्य से आप स्वयं अप्रसन्न रहेंगे। समय का इंतजार करें। स्थिति आपके अनुकूल होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।

कुम्भ
अपने सहकर्मियों से वार्ता में नम्रता लायें। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। कार्य में बदलाव के योग हैं। किसी की सहयोग से  लाभ हो सकता है।

मीन
आपका समय अनुकूल है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। आज महत्वपूर्ण अनुबंध के योग बन रहे हैं। नेत्र रोग से सावधान रहें। समय पर कार्य को पूरा करने से लाभ मिलेगा।

Visits: 133

Leave a Reply