पंचांग व राशिफल – 26 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 26 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  द्वितीया 18:16 तक
नक्षत्र  उतराषाढ़ा 26:30 तक
करण  तैतिल गारा07:33 तक 18:16 तक
वार   शनिवार  
योग  इंद्र  19:13 तक
सूर्योदय 05:08 
सूर्यास्त 19:50  
चंद्रमा धनु राशि में   
राहुकाल 08:56 − 10:40   
शुभ मुहूर्त अभिजीत  11:56 − 12:51

राशिफल
मेष
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा।आपके कार्यों के लिए आज समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा होगी।

वृषभ
आपके रोजगार में बदलाव की सम्भावना है। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुका पैसा वापस मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। रिश्तेदार के आने से मन प्रफुल्लित होगा।

मिथुन
आज का दिन अनुकूल नहीं है।अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में परेशानी से तनाव हो सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी।

कर्क
आज का दिन उत्तम है। व्यवसाय में विस्तार के योग हैं। शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। मेहमानों से संबंध मजबूत होंगे। अपने धन से परोपकार भी करें।

सिंह
आज आर्थिक लाभ के योग हैं। अपने महत्व को समझें। हर किसी से अपनी विशेष बातें  न करें अन्यथा हानि हो सकती है। समय से लिया गया निर्णय लाभकारी होगा।

कन्या
समय की महत्ता को समझे और समय पर काम करने की आदत डालें। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला
आज आपके कार्यों के इच्छानुरूप फल प्राप्त होंगे। दिन में भागदौड़ अधिक होने से तनाव व थकान हो सकती है। आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। वाहन क्रय करने का मन होगा।

वृश्चिक
आप प्रतिकूल परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। दूसरे लोगों पर शीघ्रप विश्वास न करें। पुराने अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने के योग हैं। अपनी कड़ी वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु
आज आप में व्यस्तता अधिक रहेगी। कार्यों की अधिकता से दिनचर्या प्रभावित होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर
दिन अनुकूल है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे। परिवार व आवास की समस्या हल हो सकती है।अपने क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है।

कुंभ
प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। संतों के दर्शन होंगे। तनाव और परिश्रम की अधिकता से वाणी को नम्र बनाये।

मीन
व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यक्तिगत कार्यों को समय पर करना सीख लें और लापरवाही न करें। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

Visits: 172

Leave a Reply