नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी बाल्मीकि सिंह

गाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति के साथ अनेकों जनआंदोलनो मे नेतृत्व कर्ता की भूमिका अदा करने वाले लोकतंत्र सेनानी बाल्मीकि सिंह का वृहस्पतिवार को सुबह साढ़े पांच बजे 85 वर्ष की अवस्था में जिला चिकित्सालय में निधन हो गया। बाल्मीकि सिंह विगत पांच दिनों से गाजीपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती थे।

   एक जूलाई 1939 को बिरनो थाना क्षेत्र के खड़गपुर बिठौरा में जन्मे बाल्मीकि सिंह राजकीय सिटी इंटर कालेज में शिक्षा के दौरान 1955 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गये। वह 1957 में भारतीय जन संघ से राजनीति में आए जहां आपात काल से लेकर रामजन्म भूमि से जुड़े सभी आंदोलनो मे सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। वे 1961 से 2014 तक साइकिल से पांचजन्य पत्रिका का जिले के कोने कोने तक वितरण कर राष्ट्रीयता का संदेश देने रहे। 

      उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी में भारी शोक व्याप्त है। बाल्मीकि सिंह के पिछे पत्नी कमला देवी, पुत्र यतिन्द्र नाथ सिंह और सचिन्द्र नाथ सिंह(लल्लन सिंह) के आलावा एक पुत्री पुष्पा सिंह है‌। सचिन्द्र नाथ सिंह ग्राम प्रधान है। कनिष्ठ पुत्र सचिन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि अंत्येष्टि कल शुक्रवार को पूर्वांह में गाजीपुर श्मशान घाट पर होगी।

     जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय,सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित सभी भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने इस निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है।

Views: 97

Leave a Reply