कारागार विभाग में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की तबादला एक्सप्रेस शनिवार को अचानक फिर चल पड़ी और इसमें सफर करनेवाले अधिकारी कारागार विभाग के रहे।
      अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार करीब एक दर्जन जेल अधीक्षकों को उनके वर्तमान स्थान से स्थानांतरित करते हुए उन्हें नयी तैनाती दी गयी है। इसमें वरिष्ठ जेल अधीक्षक रामधनी को जिला कारागार गोरखपुर से जिला कारागार फतेहगढ़, राजेंद्र कुमार अधीक्षक कारागार गाजीपुर से जिला कारागार कानपुर देहात, हरिओम शर्मा अधीक्षक कारागार मैनपुरी से जिला कारागार गाजीपुर, अरुण प्रताप सिंह जिला कारागार कानपुर देहात से जिला कारागार नोएडा, भीमसेन मुकुंद जिला कारागार नोएडा से जिला कारागार मऊ, सीताराम शर्मा जिला कारागार उरई से जिला कारागार मुजफ्फरनगर, अरुण कुमार सक्सेना जिला कारागार मुजफ्फरनगर से जिला कारागार वाराणसी, प्रेमदास सलोनिया जिला कारागार रामपुर से जिला कारागार आगरा, शशिकांत मिश्रा जिला कारागार आगरा से जिला कारागार अयोध्या, बृजेश कुमार जिला कारागार अयोध्या से जिला कारागार मथुरा, ओमप्रकाश कटियार जिला कारागार बुलंदशहर से जिला कारागार गोरखपुर तथा अविनाश गौतम जिला कारागार मऊ से जिला कारागार रायबरेली के जेल अधीक्षक बनाये गये हैं।

Visits: 123

Leave a Reply