पंचांग व राशिफल – 18 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 18 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी 12:29 तक
नक्षत्र पुष्य 14:47 तक
करण तैतिल गारा 12:29 तक 24:44 तक 
वार मंगलवार  
योग वृद्धि 26:10 तक
सूर्योदय 05:09 
सूर्यास्त 18:35 
चंद्रमा कर्क राशि में   
राहुकाल 15:25 − 17:05     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:38 − 12:31

राशिफल
मेष
आज का दिन अच्छा है। काफी समय से चली आ रही चिंता आज दूर होने के योग हैं। मन उमंग में होगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा। पुराने रोग से सावधान रहें, वह फिर परेशान कर सकता है।

वृषभ
आज रोजगार संबंधित समस्या सुलझ सकती है। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। वाहन पर खर्च होगा। पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। मन की शंकाओं के निराकरण के लिए किसी जानकार से सलाह लें।

मिथुन
कई दिनों से अवरोधित कार्य आज पूरे करें। समाज के कुछ लोगों के कारण आपको परेशानियां हो सकती है। रुका धन आने में अभी देर है।

कर्क
आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण व वाणी पर  मधुरता रखें। किसी अपरिचित को अपने रहस्य न दें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपने खर्चीले स्वभाव पर अंकुश रखें,लाभ होगा।

सिंह
आज प्लानिंग से किए गए कार्य व्यवसायिक उन्नति देंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। जीवन साथी के सहयोग से आपकी उन्नति के मार्ग निकलेगा। परिजनों के स्वास्थ पर धन खर्च होगा।

कन्या
आज संतान को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन अपनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। व्यवसायिक व पारिवारिक समस्याओं का सामना किसी महात्मा के द्वारा सम्भव होगा।

तुला
किसी के दबाव में आकर फैसले न लें, आजीविका के साधनों को बदलने के निर्णय लाभकारी रहेंगे। यात्रा को टाल दें। घर परिवार के सामानों पर खर्च होगा। समझदारी से किए गए कार्यों से लाभ होगा।

वृश्चिक
आज के दिन प्रियजनों से भेंट के योग हैं। आज का समय विशेष लाभकारी है। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। धार्मिक कार्यो में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च हो सकता है।

धनु
वरिष्ठ लोगों की बातों को सुनें और उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें अन्यथा हानि हो सकती है। व्यापारिक यात्रा संभव हैं। अपनी चपलता पर नियंत्रण करें।

मकर
आपके जीवन में नए रिश्ते बदलाव लेकर आयेंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेन देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। पारिवारिक कलह से बचें।

कुंभ
रुका धन वापस नहीं आने से चित्त अशांत व मन में तनाव रहेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके साथ ही वाहन और मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। इस समय विदेश जाने के योग नहीं हैं।

मीन
आय में वृद्धि को ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें। व्यापारिक साझेदारी में परिवर्तन के योग हैं। मातृ पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। अपनी वाणी को मधुर बनायें।

Visits: 146

Leave a Reply