डा. मनोज सिंह बने प्रदेश महासचिव, शुभेच्छुओं ने जताया हर्ष

गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर स्ववित्तपोषित महाविद्यालय संगठन के अध्यक्ष डा. मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन का प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर संगठन के सदस्यों और शुभेच्छुओं ने हर्ष जताया है। संगठन के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों को इस गुरुतर दायित्व (प्रदेश महासचिव) को प्रदान करने के लिए उन्होंने आभार जताया है। ओमजी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन जखनियां के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. मनोज सिंह ने सभी कालेज प्रबंधकों व सहयोगियों को उनकी शुभेच्छाओं के लिए हार्दिक आभार जताते हुए पूरे समर्पण व कर्तव्य निष्ठा के साथ दायित्व निर्वहन का भरोसा दिया है। उन्होंने संगठन हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताते हुए संगठन के लोगों के सुख दुख में सदैव कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का वादा किया है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply