पंचांग व राशिफल – 27 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 27 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 09:01 तक
नक्षत्र स्वाति 20:04 तक
करण बावा बालवा 09:01 तक 19:08 तक
वार मंगलवार
योग सिद्धि 19:57 तक
सूर्योदय 05:24
सूर्यास्त 18:25
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल 15:18 − 16:55
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:38 − 12:30

राशिफल
मेष
आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के साथ ही काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।

वृषभ
निजी कार्य में व्यस्तता रहेगी। समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा।

मिथुन
आज का दिन सामान्य है। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ मे वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज रचनात्मक काम होंगे।

कर्क
आज का दिन उत्तम है। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा।

सिंह
कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग के बीच सफलता मिलने से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। संबंध व परिचय का लाभ मिलेगा। किसी से धोखा मिलने की सम्भावना है।

कन्या
आज सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ मिलेगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

तुला
आज लाभ की संभावना के बीच किसी पुराने मित्र से मिलने की सम्भावना है। व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

वृश्चिक
नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। मनोनुकूल काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से बचें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु
निवेश किये धन से लाभ मिलने में विलंब होगा। अर्थव्यवस्था बिगड़नें के कारण निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर
कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न पड़े। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।

कुंभ
आज का दिन अच्छा है। उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

मीन
आलस्य को त्याग कर अपने काम पर ध्यान दें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अडिग रहना जरूरी है।

Views: 98

Leave a Reply