कोरोना ! संक्रमित हुई जिले की आबोहवा, नये मिले 363 संक्रमित तो वहीं दो संक्रमितों ने तोड़ा दम,मृतकों की संख्या पहुंची 106

गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार बदहाल होती जा रही है। कल रविवार को 363 नये कोरोना संक्रमित मिलने से पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2382 हो गयी,तो वहीं मृतकों की संख्या दो बढ़त के साथ 106 तक जा पहुंची है।
डा.उमेश कुमार एसीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 359241 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 353681 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 345510 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं। जबकि अभी 5560 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
रविवार शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 363 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक जिले के संक्रमित मरीजों में से कुल 1884 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 3698 जा पहुंची है। वर्तमान में 2382 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में होम आइसोलेशन में 1925,वाराणसी में 25, जिला अस्पताल में 21, जेल बैरक में 33 तथा अन्य जिलों में 35 मरीजों की चिकित्सा जारी है।
अपडेट
# उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित –8,51,620(24 घंटे में 30,566)
एक्टिव मरीज – 1,91,457
रिकवर – 6,50,333(24 घंटे मेंं 9,041)
मृत्यु – 9,830(24 घंटे में 127)
इसी प्रकार # देश में …… –
कुल संक्रमित -1,50,57,767(24 घंटे में 2,74,944)
एक्टिव मरीज- 19,23,877
रिकवर – 1,29,48,848(24 घंटे में 1,43,701)
मृत्यु – 1,78,793(24 घंटे में 1,620)

Visits: 51

Leave a Reply