चुनाव के मद्देनजर 741 व्यक्तियों का बना वारंट,102 व्यक्ति गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर

बिना मास्क कुल 1400 व्यक्तियों का चालान कर वसूला गया ₹325100 का जुर्माना


गाजीपुर। जनपद में लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क पाए गए लोगों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके क्रम में कुल 1400 व्यक्तियों का चालान करते हुए ₹325100 का जुर्माना वसूला गया।
वहीं चुनाव में गड़बड़ी की आशंका पर 343 व्यक्तियों का 113 सीआरपीसी के तहत वारंट भी बनवाया गया। चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अब तक कुल 741 व्यक्तियों का वारंट बनवाया जा चुका है जिन्हें चुनाव से पहले जरा भी गड़बड़ी की आशंका पर गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इसके अलावा अब तक 102 व्यक्तियों को गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर भी किया गया है।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply