कोरोना – नये मिले 92 संक्रमित

गाजीपुर। जिले में कल शुक्रवार को 92 नये कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमें में तनाव बना रहा। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5774 हो गयी है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 339671 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 334871 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 329097 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं। जबकि अभी 3800 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 92 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक जिले के संक्रमित मरीजों में से कुल 1873 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 3367 जा पहुंची है। वर्तमान में 437 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। जिले के संक्रमित मृतकों की संख्या 97 है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में होम आइसोलेशन में 306,वाराणसी में 16, जिला अस्पताल में 07,जेल बैरक में 07 तथा अन्य जिलों में 09 मरीजों की चिकित्सा जारी है।
इसी प्रकार # उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 6,63,991(24 घंटे में 9,587)
एक्टिव मरीज – 48,306
रिकवर – 6,06,646(24 घंटे मेंं 583)
मृत्यु – 9,039(24 घंटे में 36)
इसी प्रकार # देश में …… –
कुल संक्रमित -1,32,02,783(24 घंटे में 1,44,829)
एक्टिव मरीज- 10,40,993
रिकवर – 1,19,87,940(24 घंटे में 77,199)
मृत्यु – 1,68,467(24 घंटे में 773)

Visits: 51

Leave a Reply