पंचांग व राशिफल – 10 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 10 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी 30:04 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 06:36 तक
करण विष्टि सकुना 17:16 तक 30:04 तक
वार शनिवार
योग बह्म 13:26 तक
सूर्योदय 05:39
सूर्यास्त 18:17
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल 09:13 − 10:48
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:57 − 12:47

राशिफल
मेष
आप समय रहते अपने आवश्यक कार्य पूर्ण करें। भागदौड़ अधिक होने से तनाव रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। किसी भी कार्य को करने में सावधानी रखें।

वृषभ
आप कोई भी काम सोच समझकर करें और हर किसी पर जल्दी विश्वास न करें। पुराना रोग परेशान कर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम से बचें।

मिथुन
लंबे समय से चली आ रही परिवारिक समस्या से छुटकारा मिलने के योग हैं। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। लोगों के सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

कर्क
आज अनुकूल काम न होने से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। तनाव और चिंता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा संतोषजनक रहेगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

सिंह
बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल और लाभकारी होगी। आप के कार्य में अवरोध पैदा करनेवाले ही अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन प्राप्ति के योग हैं।

कन्या
आज आप स्वयं के विवेक से रुके काम पूरे करेंगे।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

तुला
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति आसान होगी। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए पूजन करें।

वृश्चिक
यथासमय अपने कार्य को पूर्ण करना सीखें।जीवनसाथी की चिंता बनी रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, आज स्वयं जोखिम से बचें।

धनु
व्यवसाय में उन्नति के अवसर आयेंगे। आकस्मिक मिले लाभ के अवसर लाभ उठायें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता बनी रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत स्थिति में रहेगा।

मकर
न चाहते हुए भी आज आपको दूसरों के लिए काम करना होगा। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आज अनावश्यक खर्च बढ़ने के योग हैं। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।

कुम्भ
आज के दिन बकाया वसूली के योग हैं। तनाव और अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंदी शांत रहेंगे। दूसरे लोगो की बातों पर जल्द विश्वास करने से बचें और सोच समझकर निर्णय लें।

मीन
आज व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाहन सुख मिलेगा। योग साधना लाभदायक होगी।

Visits: 98

Leave a Reply