शातिर अपराधी नाजायज असलहे संग गिरफ्तार

गाजीपुर। शातिर अपराधी को नाजायज असलहे के साथ गिरफ्तार करने में शादियाबाद थाना पुलिस सफल रही है।
प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्र के गुरैनी बेसो नदी पुल ग्राम गुरैनी थाना शादियाबाद में एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की चेकिंग की गयी। तलाशी लेने पर उसके पास से नाजायज तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस व 1000 रूपये नगद प्राप्त हुआ।
पुलिस गिरफ्त में आया अभियुक्त लाल बहादुर पुत्र रामबचन यादव निवासी ग्राम खुटहन थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर बताया। उसके विरूद्ध जनपद गाजीपुर में अनेक अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा,
कान्स्टेबल अनुप यादव, विनोद कुमार व महिला आरक्षी प्रीती सिंह थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहीं।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply