पंचांग व राशिफल – 03 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 03 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 28:15 तक
नक्षत्र मूल 26:35 तक
करण विष्टि बावा17:07 तक 28:15 तक
वार शनिवार
योग वरीघा 20:56 तक
सूर्योदय 05:46
सूर्यास्त 18:13
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल 09:18 − 10:51
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:49

राशिफल
मेष
आज आप में क्रोध की अधिकता रहेगी। निजी जीवन व्यस्त रहेगा। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान दें अन्यथा हानि सम्भव है। समय पर सम्भल कर कार्य करना सीखें।

वृषभ
अपने भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन में तनाव व अप्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम होंगे।

मिथुन
आज अनावश्यक खर्च के योग हैं। आज खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने दुःख को भूलकर दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं।आप दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

कर्क
आज आर्थिक लाभ के योग हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह
अपने वार्तालाप से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

कन्या
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर कार्य करने से मन में संतोष का भाव रहेगा।

तुला
आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।आप अपना संपर्क बढ़ायें,लाभ होगा।

वृश्चिक
आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा। घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे।

धनु
व्यापारिक स्थिति आशानुकूल रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर उन्हें भी समय दें। दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन सहन बदलने की कोशिश करेंगे।परोपकार से मानसिक सुख प्राप्त होगा।

मकर
घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना के बीच आज कर्ज लेने से बचें। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।अपनी सोच को बदलें और दूसरों को भी सम्मान दें।

कुम्भ
आज का दिन अच्छा है। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आजीविका में वृद्धि होगी। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, लेकिन आज आप को लोगों से निराशा मिलेगी।

मीन
आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

Visits: 113

Leave a Reply