टाप 20 व हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना पुलिस ने गुरुवार की रात थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी को धर दबोचा। वह हिस्ट्रीशीटर के साथ ही जिले के टॉप 20 बदमाशों की सूची में भी शामिल है। बताया गया है कि बहरियाबाद थाने के उपनिरीक्षक होरिल यादव को रात 11.10 बजे के करीब मुखबिर से सूचना मिली कि नटवाबीर बाबा तिराहा के पास एक अपराधी मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच बदमाश को धर दबोचा। गिरफ्तार फ बदमाश सुभाष यादव पुत्र स्व. राजेन्द्र यादव निवासी नसीरपुर खरका एक शातिर किस्म का अपराधी है। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतुस बरामद हुआ। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। बहरियाबाद थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त पर जिले के कई थाने में अपराधिक मामलों में मुकदमा दर्ज है।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply