पंचांग व राशिफल – 01 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 01 अप्रैल 2021


पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी 11:02 तक
नक्षत्र विशाखा 07:17 तक
करण बालवा कौवाला11:02 तक21:39 तक
वार गुरुवार
योग सिद्धि 26:43 तक
सूर्योदय 05:48
सूर्यास्त 18:13
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल 13:57 − 15:29
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:49

सभी सम्मानित सदस्यो से निवेदन है कि 1 अप्रैल को “अप्रैल फूल” बनाने के बजाय एक पौधा लगाकर “अप्रैल कूल” बनाए । आप की एक छोटी सी मुहिम धरती को “कूल ” बनाने
मे मदद कर सकती है । धन्यवाद 🙏🏻

राशिफल

मेष
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश रहेेंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

वृषभ
भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम होगी। अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करे सकते हैं।

मिथुन
समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित हो सकते हैं। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होंगे।

कर्क
व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें। आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बाते करें। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग हैं।

सिंह
आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

कन्या
जल्दबाजी में किये फ़ैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

तुला
नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपने बारी का इंजतार करे। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक
माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकावे आकर अपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। पैर में चोट लग सकती हे। समाज में नाम होगा।

धनु
नए भवन में जाने के योग हैं। जिन लोगों का सहयोग आपने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर सकते हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करे तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

मकर
कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होगे।

कुम्भ
जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है। किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं सोच समझकर ही निर्णय लें। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।

मीन
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply