हत्याभियुक्त चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सुहवल थाना पुलिस ने थाने पर दर्ज मुकदमा संख्या 18/21 धारा 147/148/ 149/308/323/504/506/325/307/302 भादवि
के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बताया गया कि इलाकाई पुलिस अपराधियों की टोह में क्षेत्र में गस्त पर थी। उसी दौरान सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त मलसा तिराहे के पास मौजूद है। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी मय हमराहियान मलसा तिराहे पर पहुँचकर अभियुक्त दीनदयाल बिन्द पुत्र स्व. जमुना बिन्द निवासी ग्राम मलसा थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल को मलसा कब्रिस्तान के पास पुआल के ढेर से बरामद किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरि,कान्सटेबल सुशील कुमार, शुभम मौर्या तथा मुख्य आरक्षी ओमवीर सिंह शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply