पंचांग व राशिफल – 30 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 30 मार्च 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया 17:29 तक
नक्षत्र चित्रा 12:18 तक
करण तैतिल गारा 07:11 तक 17:29 तक
वार मंगलवार
योग व्याघात 13:51 तक
सूर्योदय 05:51
सूर्यास्त 18:12
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल 15:29 − 17:01
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:49

राशिफल
मेष
आज आकस्मिक लाभ की संभावना है। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। कार्य में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अपने विवेक का प्रयोग करने से उनको हटाने में सफल रहेंगे। पूर्व के लिए गये निर्णय बदलने से फायदा होगा।

वृषभ
आप झूठ बोलने से बचें अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं। सहयोगी द्वारा आपकी कार्यशैली पर सवाल उठाया जा सकता है, इसलिए सतर्क रहें। कई दिनों से चल रही मकान की सोच आज पूरा हो सकता है।

मिथुन
आज नये वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखकर अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने से लाभ होगा। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

कर्क
जमीन जायदाद के लिए विवाद से बचने का प्रयास करें। विरोधी सक्रिय होंगे। समाज में कुछ लोग आपकी उन्नति से आपसे द्वेष करते हैं। उधारी का पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

सिंह
अपने कार्य को पूरा कराने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। मन पसंद भोजन की प्राप्ति के बीच चमत्कारी लाभ के भी योग हैं। घर परिवार में शान्ति बनाए रखें।

कन्या
आपके कठोर व्यवहार से आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती हे, सतर्कता से काम करें।

तुला
आज कार्यों में रुकावट आ सकती है। संतान के विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

वृश्चिक
व्यपार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधी मामले आज सुलझ सकते हैं। अपनी चतुराई से आप कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे।संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु
आज आपको कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है। कर्म पर भरोसा रखें और समय का सदुपयोग करें।

मकर
जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी के योग हैं। इसके चलते गलत निर्णय हो सकते हैं। यात्रा के योग लाभकारी सिद्ध होगें।

कुम्भ
आज शासन प्रशासन की अड़चने आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करते हुए उचित समय की प्रतीक्षा करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन
आज आप स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर तनाव में रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। समय रहते उसका निराकरण करें। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है।

Visits: 144

Leave a Reply