पंचांग व राशिफल – 29 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 29 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा 20:54 तक
नक्षत्र हस्त 14:57 तक
करण बालवा कौवाला 10:37 तक 20:54 तक
वार सोमवार
योग ध्रुव 17:49 तक
सूर्योदय 05:52
सूर्यास्त 18:11
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल 07:50 − 09:21
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:01 − 12:50

त्यौहार – रंग पर्व होली

राशिफल
मेष
आज रुका धन मिलने से आय में वृद्धि होगी। तनाव पर नियंत्रण करने में सफल होंगे। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन में दिन व्यतीत होगा।

वृषभ
अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्व जनों के साथ मिलेगा। आज के सौदे लाभदायक होंगे। आज मान सम्मान में वृद्धि होगी।पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

मिथुन
अपने संबंधो के प्रति आप सजग रहें और लापरवाही न बरतें। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। कार्यों में भागदौड़ के उपरांत सफलता की संभावना है।

कर्क
नौकरी में बदलाव की चाहत के बीच फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।चिन्ता व तनाव के बीच स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

सिंह
समय का सदुपयोग करें। दूसरों की उन्नति से परेशान होने के स्थान पर उससे सीख लेकर, आप मेहनत करें तो सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें।

कन्या
आज समय पर काम पूरा न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

तुला
आज आप स्वयं के खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के आडम्बर से दूर रहें।तनाव से मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयी कार्य आज पूरे होने में संदेह रहेगा।

वृश्चिक
आज आप पर काम का बोध अधिक रहेगा।नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी।वाणी में सौम्यता बनाये रखें।

धनु
आज आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। आज व्यवसायिक उन्नति के योग हैं। व्यवसाय में नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा अचानक लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं।

मकर
सामाजिक आयोजनों में आप का मान सम्मान बढ़ेगा। आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आपके आत्मबल को मजबूती प्रदान करेंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। साहित्यिक ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

कुम्भ
समय का सदुपयोग करें। जल्दी से दूसरों पर विश्वास न करें। विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें। व्यवसायिक परेशानियों का शीघ्र अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधारी का पैसा चुकाने के लिए परेशान रहेंगे।

मीन
आप की दिनचर्या में आज बदलाव के योग हैं। इससे आपके व्यक्तिगत कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के अवसर आयेंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

मीडिया परिवार द्वारा सभी सुधि पाठकों, साम्भ्रान्त जनों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

Visits: 54

Leave a Reply