वांछित अपराधी गिरफ्तार, पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस, वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल रही है।
बताया गया है कि थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादूर सिंह मय हमराही सिधौना बस स्टैण्ड के पास से मुकदमा संख्या 57/2021 धारा 304/323/504/ 506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मनोज यादव पुत्र स्व. लाल बचन यादव निवासी उमरी नईकोट थाना खानपुर गाजीपुर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादूर सिंह व उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह चौकी प्रभारी सिधौना थाना खानपुर गाजीपुर व उपनिरीक्षक कृष्णानन्द यादव, नज्मुद्दीन सिद्दीकी व अनूप यादव, आरक्षीगण कुन्जबिहारी गोड़, आकाश सिंह, राहुल तिवारी तथा महिला आरक्षी नेहा पाण्डेय थाना खानपुर गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply