पाक्सो एक्ट का दुराचारी गिरफ्तार, पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। वांछित व इनामियां अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरेसरटं पुलिस ने एससी एसटी एक्ट व पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि थाना बरेसर पर पीड़िता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा सं. 40/2021 धारा-376, 504 भा.द.वि. व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट एवं 3/4पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमें से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त हरेराम यादव पुत्र श्रीराम यादव ग्राम खेताबपुर (अलीगंज) थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को शुक्रवार द को समय करीब 06.00 बजे अलावलपुर हनुमान मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जमालुद्दीन व कान्सटेबल दुर्गेश खरवार
शामिल रह।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply