पंचांग व राशिफल – 16 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 16 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 21:02 तक
नक्षत्र अश्विनी 31:31 तक
करण तैतिल गारा 07:52 तक 21:02 तक
वार मंगलवार
योग ब्रह्मा 08:04 तक
सूर्योदय 06:05
सूर्यास्त 18:05
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल 15:27 − 16:56
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:05 − 12:53

राशिफल
मेष
महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है।

वृषभ
आज का दिन उत्तम है। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

मिथुन
शीघ्रता से बचें। जल्दी में कोई भी कार्य न करें। अपनी सोच को बदलें अन्यथा हानि हो सकती है। क्या करूं क्या न करूं इस उधेड़बुन से बाहर निकलें। वाहन क्रय करने का मन बन सकता है। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

कर्क
मन लगाकर कार्य करने से आप सफलता हासिल कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पेट संबंधी रोग संभव हैं। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पसंदीदा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

सिंह
दूसरों की सीख लेने में आप का ही नुकसान हो सकता है। पूराने निवेश से लाभ होगा। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के योग हैं।

कन्या
आज उन्नति के पथ पर अग्रसर होगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूर्ण होने में संदेह है।

तुला
आज आप अपने वाक्यचातुर्य से अपने कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि के योग हैं। क्रीड़ा क्षेत्र से जुड़े खिलाड़ियों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है।

वृश्चिक
आज का समय लाभदायक है।अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें,अन्यथा आपको नुकसान पहुंच सकता है। बने काम बिगड़ सकते हैं। दुसरों की सोच को बदलने के स्थान पर अपनी सोच को बदलें। इष्ट आराधन लाभदायक होगी।

धनु
आज संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राजकार्य से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

मकर
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। स्वस्थ रहें, मस्त रहे।वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कुम्भ
आपके उत्तम व्यवहार से सहयोगी प्रसन्न होंगे। जीवन में नई योजना के साथ आगे बढ़ने का समय आ गया है। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

मीन
धन में वृद्धि के योग हैं। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर रहकर निर्णय लें। गलत फैसले हानिकारक हो सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

Visits: 6

Leave a Reply