मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु निर्धारित प्रारूप पर करना होगा आवेदन
गाजीपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सोमवार को जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम समस्त विकास खण्ड अधिकारियों से निर्वाचन के दौरान नामांकन, पार्टी रवानगी एवं मतगणना के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थल का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाय कि वहां पर्याप्त स्थान हो। वाहनों का आवागमन एवं पार्किग की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लिया जाये।
उन्होने मतदाता सूची से मृतक,डुब्लीकेट, एक नाम का दो स्थानो पर अंकन होने सम्बधित त्रुटियों को बीएलओ के माध्यम से जॉच कर सही कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि
अगर किसी के द्वारा वोटर लिस्ट में शिकायत की जाती है तो वो अपना आपत्ति प्रमाण पत्र भी प्रार्थना पत्र के साथ अवश्य देगेे। साथ ही किसी के द्वारा वोटर लिस्ट में नाम बढाने हेतु आवेदन किया जाता है तो वो निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते हैं। जिसका सम्बधित बी एल ओ के माध्यम से जॉचोपरान्त कार्यवाही की जायेगी।
Views: 10









